रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर रोनित रॉय लगता है एक्टिंग से अब बोर हो चुके है। लेकिन एक कलाकार का उसके पैशन से बोर होने जैसी बात हजम करनी थोड़ी मुश्किल जान पड़ती है। ऐसे ही रोनित रॉय की बात कई फैंस को हजम नहीं हो पा रही है ।
दरअसल, हाल ही में रोनित रॉय नें अपने सोशल मिडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया जिसे देख ऐसा लगता है कि रोनित रॉय शायद अपनी जिंदगी मे काफी उथल-पुथल से जूझ रहे है। या तो एक्टर की निजि जिंदगी में कुछ तनाव चल रहा है या फिर प्रोफेशनल लाइफ काफी बिजि होने के चलते शायद रोनित ने ऐसी बात कही है।

बता दें कि एक्टर रोनित रॉय ने अपने ट्वीटर में एक ट्वीट पोस्ट किया है जिसमें वो लिखते है, “मैं एक दोस्त से बात कर रहा था और मुझे एहसास हुआ कि वास्तव में केवल दो चीजें हैं जो मैं चाहता हूं। मन की शांति और आत्मा की आजादी।”
Was talking to a friend and I realized that there are only 2 things I really really want. 1) peace of mind and 2) freedom of soul #rbr #ronitboseroy #rbrsoeaks #ronitroy
— Ronit Bose Roy (@RonitBoseRoy) March 7, 2021
एक्टर का ये ट्वीट देखकर फैंस के ट्वीट्स की लाइनें लगनी शुरु हो चुकी है। जहां एक यूजर लिखता है “बिल्कुल सही कहा ..हर कोई जीवन में केवल इन दो चीजों को चाहता है।” वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि “ये दोनों अमूर्त बातें हैं, कोई भी वास्तव में नहीं जानता कि यह क्या है या उन्हें कैसे प्राप्त किया जाए। मेरा मतलब है कि तरीके हैं, लेकिन किसी ने भी इसे हासिल नहीं किया है।”
वहीं एक्टर रोनित रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स है। कई फिल्मों में रोनित नजर आन वाले है जिसमें ‘रूही’, ‘शमशेरा’,और ’ लिगर’ फिल्म शामिल है। इसी के साथ रोनित रॉय कई वेब सीरीज में भी नजर आने वाले है।