नई दिल्ली : रोहित शर्मा ने रांची में T20 सीरीज के दूसरे मैच में शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ने के खिलाफ 36 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 छक्के और सिर्फ 1 चौका शामिल रहा। इन 5 छक्कों से रोहित ने रिकॉर्डों से अपना नाता जोड़ा, जिसका तमाशा न्यूजीलैंड ने अपनी हार के तौर पर देखा। सीरीज का अंतिम मैच 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाना है।
एक T20 मैच में सबसे ज्यादा 11 बार 5 प्लस छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम हो गया है। पहले इस मामले में वो और क्रिस गेल संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। लेकिन अब रोहित ने गेल को पीछे कर दिया है। रोहित शर्मा बतौर कप्तान एक T20 मैच में 5 या उससे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान ऑएन मॉर्गन के रिकॉर्ड की बराबरी की। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 450 छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 404 पारियों में हासिल की। जबकि शाहिद अफरीदी ने 487 और क्रिस गेल ने 499 पारियों में ये कमाल किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (553) और शाहिद अफरीदी (476) के नाम है। T20 में ये पहली बार हुआ जब रोहित शर्मा ने पहले 10 ओवर खेल लेने के बाद कोई चौका नहीं लगाया हो। बल्कि सिर्फ 3 छक्के जड़े हों।

29वीं बार 50 से अधिक का स्कोर
मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 29वीं बार 50 से अधिक स्कोर बनाया। यह एक रिकॉर्ड है। विराट कोहली भी सबसे अधिक 29 बार यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने 4 शतक और 25 अर्धशतक लगाया है। कोहली अब तक शतक नहीं लगा सके हैं. टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक शतक लगाने वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित के ही नाम है।
केएल राहुल के साथ 5वीं बार शतकीय साझेदारी
मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शतकीय साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। दोनों की यह टी20 इंटरनेशनल की 5वीं शतकीय साझेदारी है। यह भी यह रिकॉर्ड है। पाकिस्तान के बाबर आजम ओर मोहम्मद रिजवान ने भी बतौर जोड़ी सबसे अधिक 5 बार शतकीय साझेदारी की है।
25वीं बार 50 से अधिक रन बनाकर जीत दिलाई
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 25वीं बार 50 से अधिक रन बनाकर टीम को जीत दिलाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वे तीन बार शतक और 22 बार अर्धशतक लगाकर ऐसा कर चुके हैं। दुनिया का अन्य कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका है. विराट कोहली 20 बार यह कारनामा करके दूसरे नंबर पर हैं।