1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त दी जमानत, पढ़े क्या है वो शर्त

रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त दी जमानत, पढ़े क्या है वो शर्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त दी जमानत, पढ़े क्या है वो शर्त

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। कोर्ट ने हालांकि रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और अब्दुल बासित परिहार की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

रिया के अलावा दीपेश सावंत और सैमुएल मिरांडा को भी कोर्ट ने जमानत दी है। रिया को पिछले महीने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए रिया के आगे कुछ शर्तें रखी हैं।

कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि रिया को 10 दिनों में एक बार पुलिस स्टेशन जाकर हाजिरी लगानी होगी और जेल से रिहा होने के बाद उन्हें अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा।

कोर्ट ने कहा कि वह बिना अनुमति विदेश यात्रा पर भी नहीं जा सकती हैं। साथ ही मुंबई छोड़ने से पहले उन्हें इस बात की जानकारी जांच अधिकारी को देनी होगी। रिया चक्रवर्ती को जमानत के लिए एक लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा। हाईकोर्ट ने निजी मुचलके पर रिया को जमानत दी है।

रिया को कोर्ट ने कहा कि अन्य गवाहों से मुलाकात करने की मनाही है। वह इस मामले से जुड़े किसी भी गवाह से मुलाकात नहीं कर सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...