उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार में से अंग्रेजी की दस पेटी बरामद की है। साथ ही गाड़ी समेत मौके से दो शराब तस्कार युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में बताया कि, बरामद की गई शराब की कीमत लगभग एक लाख 44 हजार रुपये की है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि, पकड़े गए शराब तस्कार देहरादून के रहने वाले हैं।

आपको बताते चलें कि, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि, दोनों आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।