1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ऋषिकेश: मंडी समिति को लंबे इंतजार के बाद मिला नया अध्यक्ष

ऋषिकेश: मंडी समिति को लंबे इंतजार के बाद मिला नया अध्यक्ष

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऋषिकेश: मंडी समिति को लंबे इंतजार के बाद मिला नया अध्यक्ष

ऋषिकेश में कृषि उत्पादन मंडी समिति में पिछले ढाई साल से अध्यक्ष का पद खाली था। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब लंबे इतंजार के बाद कृषि उत्पादन मंडी को अपना अध्यक्ष मिल गया है। आज से विनोद कुकरेती ने बतौर अध्यक्ष कार्यभार संभाला है। इस अवसर पर मंडी सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया। साथ ही कर्मचारियों व्यापारियों ने भी नये अध्यक्ष का स्वागत किया।  

ऋषिकेश कृषि उत्पादन मंडी समिति में पिछले ढाई सालों से अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। मंडी समिति में बिना अध्यक्ष के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर शासन-प्रशासन से नामित कर अध्यक्ष पद पर विनोद कुकरेती को नामित किया गया और मंडी सचिव विजय प्रसाद थपलियाल की उपस्थिति में विनोद कुकरेती ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के समय मंडी समिति के सचिव कर्मचारियों वह मंडी के व्यापारी आढ़तियों ने नवनामित अध्यक्ष का स्वागत किया।

वही कृषि उत्पादन मंडी समिति ने नवनामित हुए अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने बताया कि वह किसानों की समस्याओं को वरीयता देते हुए कार्य करेंगे। साथ ही मंडी परिसर में होने वाली गंदगी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत भी कार्य करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...