{ ऋषिकेश से अमित सिंह की रिपोर्ट }
देर रात रुद्रप्रयाग से देहरादून जा रही तेज रफ्तार में एक कार शिवपुरी के समीप निर्माणधीन नाली के स्लेप से जा टकराई ।
गाड़ी के टकराने के बाद गाड़ी में लीकेज या शॉर्टसर्किट के कारण अचानक आग लग गयी । आग लगने के बाद गाड़ी धूं – धूं जलने लगी। कार सवार युवकों ने बाहर उतरकर जान बचाई । दुर्घटना से युवकों को थोड़ी बहुत चोटें आई ।
वहीं जानकारी देते हुए शिवपुरी इंचार्ज अंशुल अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टि गाड़ी स्लेप से टकराई जिस कारण तेल के लीकेज के साथ – साथ शार्ट सर्किट होने से कार में आग लगी है।