1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. ऋषिकेश: प्राधिकरण की कार्यवाही से प्रोपर्टी डीलरों में हड़कंप

ऋषिकेश: प्राधिकरण की कार्यवाही से प्रोपर्टी डीलरों में हड़कंप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऋषिकेश: प्राधिकरण की कार्यवाही से प्रोपर्टी डीलरों में हड़कंप

{ ऋषिकेश से अमित सिंह कंडियाल की रिपोर्ट }

ऋषिकेश के गढ़ी मयचक में 200 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होता देख प्लॉटिंग के प्रोपर्टी डीलरों में हड़कंप का महौल मच गया लेकिन नियमों के तहत कार्यवाही होता देख डीलरों को कार्यवाही का चुपचाप सामना करना पड़ा।

rishikesh-authorization-proceedings-stir-property-dealers

वहीं प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मौके के अलावा अन्य जगहों पर भी अवैध प्लॉटिंग का कार्य का पता चलता है तो कार्यवाही की जाएगी। दरअसल ऋषिकेश व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कृषि भूमि को उजाड़ कर नियमों के विरुद्ध अवैध प्लॉटिंग का सिलसिला जारी है।

rishikesh-authorization-proceedings-stir-property-dealers

जिसको लेकर मसूरी – देहरादून विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ 2019 दिसम्बर माह में नोटिस जारी किए थे। बावजूद प्लाटिंग करने वाले डीलरों द्वारा जब स्वयं के द्वारा प्लाटिंग करने का कार्य रोक कर ध्वस्तीकरण का काम नहीं किया गया।

rishikesh-authorization-proceedings-stir-property-dealers

जिसके बाद अब नोटिस का समय बीत जाने के बाद प्राधिकरण द्वारा गढ़ी मयचक श्यामपुर में 200 बीघा अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जो कार्यवाही प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता श्याममोहन शर्मा एवं उपजिलाधिकारी प्रेमलाल के नेतृत्व में हुई। गढ़ी मयचक श्यामपुर के अलावा रायवाला एवं अन्य स्थानों पर भी होने वाली अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...