जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल पुनीत गोयनका ने जी मीडिया कॉरपोरेशन लि. (जेडएमसीएल) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए इस खबर की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा है कि अपनी व्यस्तता के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।
उनका इस्तीफा 22 जुलाई को बिजनेस ऑवर्स खत्म होने के बाद से प्रभावी होगा। पुनीत गोयनका ने कंपनी बोर्ड से अपने इस्तीफे का कारण अति व्यस्तता बताया है।
ज्ञात हो, वह एस्सल समूह के चेयरमैन सुभाष चंदा के बड़े पुत्र हैं। जेएमसीएल (पूर्व में जी न्यूज लि.) एक समाचार नेटवर्क है। इसके छह भाषाओं में 10 समाचार चैनल हैं।