1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. आरक्षण विरोध: जिला पौड़ी में आज एक दिन का कार्य बहिष्कार

आरक्षण विरोध: जिला पौड़ी में आज एक दिन का कार्य बहिष्कार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आरक्षण विरोध: जिला पौड़ी में आज एक दिन का कार्य बहिष्कार

{पौड़ी से प्रमोद खंडूरी की रिपोर्ट }

पदोन्नति में आरक्षण का विरोध कर रहे जनरल ओबीसी एसोसिएशन के बैनर तले आज जिला मुख्यालय पौड़ी में आज एक दिन का कार्य बहिष्कार का आयोजन किया गया। कार्य बहिष्कार के आयोजन में मुख्यालय के समस्त विभागों के कर्मचारी और अधिकारी ने इसमें भाग लिया।

reservation-against-reservation-one-day-work-boycott-in-district-pauri-today

इस कार्यक्रम के माध्यम से जनरल ओबीसी एसोसिएशन के अधिकारी और कर्मचारियों ने सरकार को चेतान चाहते हैं, कि पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त किया जाना चाहिए। जिस के संबंध में 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी आदेश दे दिया गया है, मगर इसके बावजूद भी सरकार अभी तक पदोन्नति में आरक्षण के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बना पाई है।

reservation-against-reservation-one-day-work-boycott-in-district-pauri-today

संगठन से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार आने वाले 7 दिनों के अंदर पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने के लिए विधानसभा में पारित नहीं करती है, तो वे सरकार से लड़ाई करने के लिए तैयार है, उन्होंने साफ कर दिया है, कि आने वाले विधानसभा चुनाव सरकार के इस निर्णय पर निर्भर करेगा कि सरकार विधानसभा में इस विधेयक को पारित करती है कि नही।

reservation-against-reservation-one-day-work-boycott-in-district-pauri-today

उनकी मांग है, कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करे। वरना दिल्ली के सापेक्ष ही ये लोग क्षेत्रीय दल बनाने के लिए मजबूर हो जाएगे और यह क्षेत्रीय दल भाजपा और कांग्रेस की स्थिति दिल्ली में जो हुई है उसी तरह 2022 के चुनाव में कर देगी।

reservation-against-reservation-one-day-work-boycott-in-district-pauri-today

उन्होंने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और राज्य मंत्री रेखा आर्य के बयान की भी आलोचना की उन्होंने कहा कि आमजन मंत्री बनाना जानता है तो मंत्रियों को सड़क पर लाना भी जानती है उन्होंने साफ कर दिया है कि सरकार अगर जल्द ही इसमें अपनी मंशा साफ नहीं करती है, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...