1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नोएडा अथॉरिटी एरिया में रीसेल में फ्लैट, प्लॉट खरीदने को सोच रहे लोगों के लिए राहत की खबर

नोएडा अथॉरिटी एरिया में रीसेल में फ्लैट, प्लॉट खरीदने को सोच रहे लोगों के लिए राहत की खबर

अगर आप नोएडा अथॉरिटी एरिया में रीसेल में फ्लैट, प्लॉट घर खरीदने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि इस खबर के बाद आप अपने बजट को नहीं देखेंगे, बल्कि जल्द ही घर खरीदने की सोचेंगे। आपको बता दें कि नोएडा अथॉरिटी ने शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में ट्रांसफर चार्ज आधे कर दिए। इंडस्ट्रियल प्लॉट के लिए भी बड़ा फैसला लिया है कि इंडस्ट्री चालू होने के बाद ही इंडस्ट्रियल प्लॉट बेचा जा सकेगा।

By: Amit ranjan 
Updated:
नोएडा अथॉरिटी एरिया में रीसेल में फ्लैट, प्लॉट खरीदने को सोच रहे लोगों के लिए राहत की खबर

नई दिल्ली : अगर आप नोएडा अथॉरिटी एरिया में रीसेल में फ्लैट, प्लॉट घर खरीदने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि इस खबर के बाद आप अपने बजट को नहीं देखेंगे, बल्कि जल्द ही घर खरीदने की सोचेंगे। आपको बता दें कि नोएडा अथॉरिटी ने शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में ट्रांसफर चार्ज आधे कर दिए। इंडस्ट्रियल प्लॉट के लिए भी बड़ा फैसला लिया है कि इंडस्ट्री चालू होने के बाद ही इंडस्ट्रियल प्लॉट बेचा जा सकेगा।

बता दें कि इंस्टिट्यूशनल प्लॉट का ट्रांसफर चार्ज भी आधा कर दिया है। अथॉरिटी बोर्ड ने भवन में ईडब्ल्यूएस और सेक्टर 122 योजना के फ्लैट का ट्रांसफर चार्ज भी घटाकर तय कर दिया है। आपको बता दें कि ये सभी निर्णय अथॉरिटी के अध्यक्ष संजीव मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। इस बोर्ड बैठक में जनहित और शहर से जुड़े भी कई अहम फैसले हुए हैं।

फ्लैट और आवासीय प्लॉट पर सिर्फ 2.5 प्रतिशत

अब तक रीसेल में फ्लैट खरीदने पर रजिस्ट्री के साथ उसे अपने नाम पर नोएडा अथॉरिटी से ट्रांसफर करवाने के लिए 5 प्रतिशत ट्रांसफर चार्ज था। यही दर आवासीय प्लॉट पर थी। बोर्ड ने इसे 2.5 प्रतिशत करने का फैसला लिया है।

ईडब्ल्यूएस में ट्रांसफर चार्ज 1 पर्सेंट

नोएडा अथॉरिटी से आवंटित ईडब्ल्यूएस के लिए ट्रांसफर चार्ज सिर्फ 1 प्रतिशत देना होगा। आवंटित एकल यूनिट में 5 से घटकर यह 2.5 प्रतिशत होगा। एलआईजी के लिए 2.5 प्रतिशत होगा। श्रमिक कुंज में बने फ्लैट जो अथॉरिटी से आवंटित हैं उनके लिए ट्रांसफर चार्ज कुल 12 हजार रुपये ही होगा।

इंडस्ट्रियल यूनिट चालू होने के बाद ही ट्रांसफर

अब तक बंद पड़ी इंडस्ट्रियल यूनिट (नॉन फंक्शनल) के लिए 10 प्रतिशत ट्रांसफर चार्ज लगता था। अब नॉन फंक्शनल इंडस्ट्रियल यूनिट ट्रांसफर नहीं होगी। कोई भी बंद पड़ी इंडस्ट्री का प्लॉट लेते हैं तो पहले उसे चालू करना होगा। उसका फंक्शन सर्टिफिकेट नोएडा अथॉरिटी से लेना होगा। इसके बाद ही वह ट्रांसफर हो सकेगी।

फंक्शनल यूनिट में ट्रांसफर चार्ज 5 फीसदी

चल रही इंडस्ट्रियल यूनिट (फंक्शनल) यूनिट का ट्रांसफर चार्ज 5% देना होगा। नोएडा अथॉरिटी एरिया में मौजूदा समय में करीब 10 हजार इंडस्ट्रियल प्लॉट हैं। इनमें 1800 के आस-पास नॉन फंक्शनल हैं। अथॉरिटी एरिया में इंस्टिट्यूशनल (संस्थागत) प्लॉट का अब तक ट्रांसफर चार्ज 10 प्रतिशत था जो अब 5% कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...