प्रवासी मजदूरों की मदद करने के बाद से ही सोनू उनके फेवरिट हो चुके है। दरअसल सोनू अपने खुद के खर्चे पर हज़ारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचा चुके है जिसके बाद हर कोई सोनू की तारीफ़ कर रहा है।
लेकिन कई बार उनके ऐसे सवाल कर दिए जाते है जिनका जवाब देना बड़ा मुश्किल होता है लेकिन सोनू हर बार हाजिर जवाबी का परिचय देते है।
दरअसल उनसे एक यूजर ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि भैया एक बार गर्लफ्रेंड से ही मिलवा दीजिये, मुझे बिहार जाना है।
इसके बाद सोनू ने उसे जवाब दिया की भाई कुछ दिन दूर रहकर देख ले। इससे सच्चे प्यार का टेस्ट ही हो जाएगा।
सोनू सूद का यह ट्वीट मीडिया में वायरल हो गया है और लोग इसके ऊपर खूब मज़ेदार कमेंट कर रहे है। लेकिन इतना तय है की सोनू ने अपने इन कामों से लोगों के दिलों में जगह बना ली है।