1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. रिपोर्ट: Samsung को पीछे छोड़ शाओमी ने बेचे देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स

रिपोर्ट: Samsung को पीछे छोड़ शाओमी ने बेचे देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिपोर्ट: Samsung को पीछे छोड़ शाओमी ने बेचे देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन्स

IDC ने इंडियन मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर रिलीज किया जिससे पता चलता है कि शाओमी ने अक्टूबर में इस साल 5.5 मिलियन यूनिट्स शिप की और 24.8 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा किया।

पिछले साल इसी महीने में कंपनी 3.9 मिलियन यूनिट्स शिप करने के साथ 24.7 फीसदी मार्केट शेयर पर कब्जा किया था। शाओमी ने बढ़त के मामले में पिछले साल की तुलना में इस साल अक्टूबर में 38.1 फीसदी की बढ़त हासिल की।

वहीं 20.6 फीसदी मार्केट शेयर के साथ सैमसंग दूसरे नंबर पर रही। कंपनी ने कुल 4.5 मिलियन यूनिट्स शिप कीं। पिछले साल की तुलना में यह 42.2 फीसदी ज्यादा है।

अक्टूबर में 3.9 मिलियन यूनिट्स शिप करने के साथ वीवो ने तीसरा नंबर हासिल किया। जबकि पिछले साल इस महीने में कंपनी ने 2.9 मिलियन यूनिट्स शिप की थीं।

यानी कुल 37.3 फीसदी की ग्रोथ हुई। रियलमी ने 3 मिलियन यूनिट्स शिप कीं और सबसे ज्यादा किलि 48.2 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। 2.7 मिलियन यूनिट्स शिप करने के साथ ओप्पो ने कुल 40.2 फीसदी की बढ़त हासिल की। दूसरे ब्रैंड्स ने बाजार में कुल 2.4 मिलियन यूनिट्स शिप किए।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...