1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जेपी और नानाजी देशमुख को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना का शुभारम्भ किया

जेपी और नानाजी देशमुख को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना का शुभारम्भ किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जेपी और नानाजी देशमुख को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना का शुभारम्भ किया

देश में स्वामित्व योजना की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस महात्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। इस योजना की शुरुआत करने के बाद करीब एक लाख लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर मोदी के बैकड्रॉप में जेपी और नानाजी देशमुख का फोटो लगा था।

पीएम ने इस मौके पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को भी याद किया और कहा, ” इन दोनों महापुरुषों का सिर्फ जन्मदिन ही एक तारीख को नहीं पड़ता, बल्कि इनके संघर्ष और आदर्श भी एक समान रहे हैं। आज आपके पास एक अधिकार है, एक कानूनी दस्तावेज है कि आपका घर आपका ही है, आपका ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि ये योजना हमारे देश के गांवों में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाली है। पीएम ने कहा, “आज जिन एक लाख लोगों को अपने घरों का स्वामित्व पत्र या प्रॉपर्टी कार्ड मिला है, जिन्होंने अपना कार्ड डाउनलोड किया है, उन्हें मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। ”

उन्होंने कहा कि गांव और गरीब की आवाज़ को बुलंद करना जेपी और नानाजी के जीवन का साझा संकल्प रहा है। पीएम ने कहा, “नानाजी कहते थे कि जब गांव के लोग विवादों में फंसे रहेंगे तो न अपना विकास कर पाएंगे और न ही समाज का। ” उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है, स्वामित्व योजना भी हमारे गांवों में अनेकों विवादों को समाप्त करने का बहुत बड़ा माध्यम बनेगी।

कैसे लागू होगी ये योजना

स्वामित्व योजना केंद्र सरकार की योजना है। इस लागू करने के लिए नोडल एजेंसी पंचायती राज मंत्रालय है। राज्यों में इसे लागू करने के लिए राजस्व विभाग या लैंड रिकॉर्ड्स डिपार्टमेंट को नोडल विभाग बनाया गया है जो राज्य के पंचायती राज्य विभाग के सहयोग से इस योजना को लागू करेगा। इस योजना को लागू करने में सर्वे ऑफ इंडिया तकनीकी सहयोगी के रूप में कार्य करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...