कर्ज संकट से जूझ रहे यस बैंक को जल्द ही राहत मिलने जा रही है। दरअसल देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बताया है कि वो यस बैंक में 1760 करोड़ का निवेश करने जा रहा है। इससे बैंक को वित्तीय मजबूती मिल सकेगी।
इससे पहले, यस बैंक ने मंगलवार को कहा था कि उसे बैंक के निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति से एफपीओ के जरिये कोष प्राप्त करने की अनुमति मिल गई है।
दरअसल आरबीआई ने इस बैंक का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था और कर्ज में डूबा यह बैंक नियामकीय जरूरतों को पूरा करने लिए जरूरी पूंजी जुटाने में नाकाम रहा था।
हालांकि सरकार ने इस बात को भी साफ़ कर दिया है कि बैंक में एसबीआई का निवेश 10 हज़ार करोड़ से अधिक नहीं होगा।