पिछले पांच दिन के बाद अचानक से बढ़े कोरोना के मरीजों के बीच एक राहत की खबर आयी है। दरअसल राज्य में कोरोना से कुल 44 लोग पीड़ित है लेकिन अच्छी बात यह है कि 13 लोग अब तक ठीक हो चुके है।
इस हिसाब से अब राज्य में 31 केस ही एक्टिव है। आज 2 जमाती और ठीक हुए है। आज दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। इसकी पुष्टी डिप्टी एमएस और स्टेट कॉर्डिनेटर कोरोना डॉक्टर एनएस खत्री ने की है।
आपको बता दे, रविवार को राज्य में 2 मरीज मिले थे। दोनों ही संक्रमित मरीज मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हैं और इस तरह कुल संख्या 44 हो गयी थी।
ज्ञात हो, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, एम्स ऋषिकेश व निजी पैथोलॉजी लैब से 334 सैंपलों की रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दो मामले पॉजिटिव और 332 निगेटिव आए।