1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द दुबारा लायेगी अपना पॉप्युलर 4G फीचर फोन Jio Phone

रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द दुबारा लायेगी अपना पॉप्युलर 4G फीचर फोन Jio Phone

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द दुबारा लायेगी अपना पॉप्युलर 4G फीचर फोन Jio Phone

रिलायंस इंडस्ट्रीज अपना पॉप्युलर 4G फीचर फोन JioPhone वापस ला रही है। जियो फोन (JioPhone) अगली तिमाही में रिलॉन्च होगा। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

कंपनी वर्क फ्रॉम होम की मौजूदा स्थितियों का फायदा उठाने के साथ रिलायंस जियो के लिए नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ना चाहती है।

इस फीचर फोन के बाद कंपनी अगले साल के आखिर में अपना प्रस्तावित एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ला सकती है, जिसे गूगल के साथ मिलकर डिवेलप किया गया है। यह बात इंडस्ट्री के दो सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने कही है।
हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

JioPhone के नए वर्जन के लॉन्च के 6 महीने के भीतर रिलायंस एक बार फिर मार्केट लीडरशिप पोजिशन को टारगेट करेगी।

इस फोन की कीमत 1,000 रुपये से कम हो सकती है। कंपनी इस फोन के लिए नया जियो मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकती है। साथ ही, इस फोन को 800,000 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।

पिछली कीमत की बराबरी करना होगा मुश्किल’:-

एक एग्जिक्यूटिव ने बताया, ‘JioPhone पिछली बार 699 रुपये में बेचा गया था, लेकिन अब उस प्राइस की बराबरी करना मुश्किल होगा, क्योंकि कंपोनेंट कॉस्ट और इंपोर्ट ड्यूटीज में बढ़ोतरी हो गई है।

लेकिन, अब भी इसकी कीमत 1,000 रुपये से कम होगी, क्योंकि रिलायंस जियो छोटे कस्बों और गांवों में उन कंज्यूमर्स तक पहुंचना चाहती है जो कि कनेक्टेड नहीं हैं और अफॉर्डेबिलिटी एक बड़ा मुद्दा है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...