1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी, रामलीला मैदान में जुटेंगे दिग्गज नेता

Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी, रामलीला मैदान में जुटेंगे दिग्गज नेता

दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दोपहर 12:30 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। राजधानी में इस समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जिसमें 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

By: Rekha 
Updated:
Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी, रामलीला मैदान में जुटेंगे दिग्गज नेता

दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दोपहर 12:30 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। राजधानी में इस समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जिसमें 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

शपथ ग्रहण समारोह का पूरा शेड्यूल
12:15 PM: उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना का आगमन
12:20 PM: केंद्रीय गृहमंत्री, अन्य केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का आगमन
12:30 PM: रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी
12:45 PM: छह मंत्री भी लेंगे शपथ

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता दिल्ली की सातवीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

रेखा गुप्ता कौन हैं?

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों से हराकर चुनाव जीता था। भाजपा ने उन्हें विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा,”मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। यह चमत्कार जैसा है। मैं पीएम मोदी और भाजपा हाईकमान की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।”

कौन-कौन मंत्री पद की शपथ लेंगे?
रेखा गुप्ता के साथ भाजपा के छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

1️⃣ प्रवेश वर्मा
2️⃣ आशीष सूद
3️⃣ मनजिंदर सिंह सिरसा
4️⃣ रविंदर इंद्राज सिंह
5️⃣ कपिल मिश्रा
6️⃣ पंकज कुमार सिंह

कपिल मिश्रा ने शपथ से पहले किया मंदिर में दर्शन

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा नेता कपिल मिश्रा मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

रामलीला मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां और 25,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

रेखा गुप्ता के परिवार की प्रतिक्रिया

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि वह (रेखा गुप्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह हमारे लिए गर्व की बात है। पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया, इसके लिए हम आभारी हैं।”

अमित शाह ने दी बधाई

रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में दिल्ली को दुनिया की शीर्ष राजधानियों में से एक बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प साकार होगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...