Redmi ने आखिरकार अपनी पहली स्मार्टवॉच चीन में लॉन्च कर दी है।
Redmi Note 9 Pro 5G और Redmi Note 9 5G स्मार्टफोन्स के साथ Redmi Watch से भी पर्दा उठा दिया गया है।
स्मार्टवॉच में एक स्क्वायर शेप डायल दिया गया है। यह वॉच सभी फिटनेस फीचर्स के साथ आती है।
जैसा कि हमने बताया कि अभी यह वॉच सिर्फ चीन में लॉन्च की गई है और ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
रेडमी वॉच की कीमत 299 युआन (करीब 3,400 रुपये) है और इसकी बिक्री 1 दिसंबर से शुरू होगी।
स्मार्टवॉच को लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 269 चीनी युआन के दाम पर उपलब्ध कराया जाएगा।
हालांकि, अभी ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है लेकिन रेडमी वॉच को मी वॉच लाइट के साथ दूसरे बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है।
रेडमी वॉच ब्लैक, वाइट और नेवी ब्लू कलर में आता है। पिंक और ग्रीन समेत कई अलग-अलग कलर में स्ट्रैप्स मिलेंगे।
इस स्मार्टवॉच में 1.4 इंच कलर एचडी डिस्प्ले है जिसका रेजॉलूशन 320 x 320 पिक्सल है।
स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5डी ग्लास लेयर दी गई है। यह मी फिट ऐप को सपॉर्ट करता है और यूजर्स 120 से भी ज्यादा वॉच फेस चुन सकते हैं।