{ लालकुआं से योगेश दुम्का की रिपोर्ट }
लॉक डाउन के चलते आज हल्दुचौर चौकी प्रभारी जगबीर सिंह के नेतृत्व में मोती नगर तिराहे पर अनावश्यक वाहनों का चालान किया गया जो वाहन बिना किसी वजह के सड़क पर आवागमन कर रहे थे।
गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोनावायरस के चलते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन का लोक डाउन लागू किया गया है जिस दरमियान बिना किसी आवश्यक सेवा के अलावा लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाई है।
बावजूद इसके लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं शायद कोरोनावायरस के खतरे का अंदाजा लोगों को नहीं है इसी वजह लोग इसे संजीदगी से नहीं ले रहे हैं।
आपको बता दे, गैर जरूरी वाहनों पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह बंद है। जरूरी और आवश्यक सेवा वाले वाहनों को पूछताछ के बाद जाने दिया जा रहा है।