1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पन्ना में किसानों का 'ट्रैक्टर मार्च'। सैकड़ों किसानों व कांग्रेस ने घेरा कलेक्ट्रेट। अन्नदाताओं के हक में बुलंद की आवाज।

By: Naredra 
Updated:
किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शनः कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

पन्नाः जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत का पारा चढ़ा रहा। प्रदेश की भाजपा सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने आज आर-पार की जंग का एलान कर दिया। ​इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

शहर की सड़कों पर आज उस वक्त नजारा देखने लायक था, जब सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसानों का हुजूम कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा। जिला अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में निकाली गई इस विशाल रैली में किसानों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की ‘लेटलतीफी’ के कारण गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार बढ़ाई जा रही हैं, जिससे किसान हताश है।

राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने तीन मुख्य मांगें रखी हैं जिनमें ​गेहूं उपार्जन की तारीखों में स्थिरता और तेजी लाई जाए। ​किसानों को डिफॉल्टर होने से बचाने के लिए ऋण वसूली की तारीख 30 मई तक बढ़ाई जाए। ​ओलावृष्टि और आगजनी से बर्बाद हुई फसलों का तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। ​कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि ‘अन्नदाता’ की इन जायज मांगों पर जल्द अमल नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...