1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोविड महामारी से अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए RBI का बड़ा ऐलान, छोटे, मझोले उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत

कोविड महामारी से अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए RBI का बड़ा ऐलान, छोटे, मझोले उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत

By: Amit ranjan 
Updated:
कोविड महामारी से अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए RBI का बड़ा ऐलान, छोटे, मझोले उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ ही देश की आर्थिक व्यवस्था एक बार फिर डगमगाने लगी है, जिसे लेकर RBI ने बड़ा ऐलान किया है। जिससे देश की गिरती अर्थव्यवस्था को संभाला जा सकें। अभी देश कोरोना के दूसरी लहर से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर ने देश की आर्थिक व्यवस्था को संकट में डाल दिया।

देश की गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कोविड रिलेटेड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विसेस के लिए 50 हजार करोड़ की लिक्विडिटी का ऐलान किया है। आपको बता दें कि बैंकों की तरफ से इस लिक्विडिटी का इस्‍तेमाल अस्‍पताल, ऑक्‍सीजन सप्‍लायर्स, वैक्‍सीन इम्‍पोर्टर, कोरोना दवा के लिए प्रॉयरिटी लेंडिंग के लिए किया जाएगा।

वहीं छोटे, मझोले और अन्य असंगठित क्षेत्र की संस्थाओं के लिए दस हजार करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। इसके साथ ही छोटे, मझोले या अन्य असंगठित क्षेत्र की संस्थाओं को दस लाख रुपये तक के नए लोन को दिया जा सकेगा, जो सुविधा 31 अक्टूबर तक ली जा सकेगी।

पिछली बार जिन्होंने नहीं ली थी सुविधा

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि स्मॉल, मीडियम लेवल के बिजनेस के लिए 25 करोड़ रुपये तक की लोन रिस्ट्रक्चरिंग की सुविधा दी गई है। यह सुविधा उनके लिए है जिन्होंने पिछली बार नहीं ली थी।

कोरोना की दूसरी लहर ने अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका दिया : गवर्नर

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने इकोनॉमी पर तगड़ा असर डाला है। आरबीआई हालात पर नजर रखे हुए हैं। सभी रिर्सोसेज का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। दूसरी लहर के खिलाफ बड़े कदम की जरूरत है। पहली लहर के बाद से देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही थी, लेकिन कोविड की दूसरी लहर ने स्थितियां खराब की हैं।

गवर्नमेंट सिक्योरिटीज पर बड़ा फैसला

आरबीआई ने दूसरा अहम फैसला गर्वनमेंट सिक्‍युरिटीज की खरीद को लेकर किया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 35000 करोड़ रुपये की गर्वमेंट सिक्योरिटीज की खरीद का दूसरा चरण 20 मई को शुरू किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...