रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: उत्तराखंड सरकार पिछले काफी वक्त से उत्तराखंड को एक नई उचाई तक ले जाने का हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बीच बजट सत्र की घोषणा से पहले एक बड़ा ऐलान किया है।
दरअसल, रावत सरकार को कैबिनेट विस्तार को लेकर पीएम मोदी से हरी झंडी मिल चुकी है। अब उत्तराखंड की सत्ता रूण पार्टी का कैबिनेट विस्तार होना तय है।
ख़बरों की मने तो, उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष और सीएम की केन्द्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद कैबिनेट को विस्तार करने के फैसले पर मुहर लग गई है। आशंका है कि बजट सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा।
इसे लेकर मंत्रिमंडल में नए नामों पर बातचीत भी शुरू हो गई है और जल्द ही नाम तय कर बताये जायेंगे। जिसके बाद इसको लेकर पार्टी स्तर पर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
बता दे, उत्तराखंड के लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा इसीलिए क्योंकि पहले उत्तराखंड को कोरोना काल के वक्त घेरा गया था, वही अब चमोली आपदा के लिए घेरा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी के केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी से भी इस मुद्दे पर चर्चा की है।
आपको बता दें, इसे लेकर अभी चर्चा जारी है। नामों पर भी का चल रहा है। उम्मीद है कि बजट सत्र से पहले नाम तय कर लिया जायेगा। हालांकि, ये विषय साधना पार्टी को भारी पड़ सकता है।