1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. कानून मंत्री- शाहीन बाग मोदी विरोधियों का अड्डा- वहां भारत को तोड़ने वालों को दिया जाता है मंच

कानून मंत्री- शाहीन बाग मोदी विरोधियों का अड्डा- वहां भारत को तोड़ने वालों को दिया जाता है मंच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानून मंत्री- शाहीन बाग मोदी विरोधियों का अड्डा- वहां भारत को तोड़ने वालों को दिया जाता है मंच

केंद्रीय कानून मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, शाहीन बाग को जगह नहीं, बल्कि एक विचार है। यह टुकड़े टुकड़े गैंग और मोदी विरोधियों का मंच है जहां मासूम बच्चों में भी प्रधानमंत्री के खिलाफ जहर भरा जाता है। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून की किस धारा पर आपत्ति है, यह आज तक कोई नहीं बता सका है, फिर भी विरोध जारी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि, ये विरोध CAA का विरोध नहीं है, ये नरेन्द्र मोदी जी का विरोध है। हमने बार-बार बताया कि नागरिकता संशोधन विधेयक किसी कि नागरिकता नहीं छिनता। इस देश का हर मुस्लिम नागरिक इज्जत के साथ इस देश में रहता है और रहेगा।

उन्होंने कहा कि, शाहीन दिल्ली का एक मोहल्ला नहीं है, शाहीन बाग भूगोल का एक टुकड़ा नहीं है। शाहीन बाग एक विचार है, जहां भरत के झंडे और भारत के संविधान का कवर है और भारत को तोड़ने वालों को मंच दिया जाता है। जहां पर टुकड़े-टुकड़े गैंग पीछे खड़े रहते हैं। जहां पर बच्चों की मासूमियत का छलावा देते हुए उनसे प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया जाता है।

रविशंकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैंने सुना है कि इन दिनों भारत की राजनीति में जिन्ना भी आ गए हैं। मणिशंकर अय्यर ने अपनी सारी राय पाकिस्तान में रखी। उनके दोस्त देश को विभाजित करते हैं और जिन्ना के बारे में बात करते हैं। आजकल कांग्रेस के नेताओं का पाकिस्तान प्रेम बहुत कौतुहल का विषय बना हुआ है। मणिशंकर अय्यर जाएंगे तो अपने सारे विचार पाकिस्तान में रखेंगे, उनके दूसरे मित्र कभी हिंदू-पाकिस्तान तो कभी जिन्ना।

मैं कांग्रेस के लोगों को एक बात साफ-साफ कहना चाहता हूं कि अब इस देश बंटवारा होने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी, केजरीवाल खामोश हैं, लेकिन उनके लोग खूब बोल रहे हैं। मनीष सिसोदिया बोलते हैं हम शाहीन बाग के साथ हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर वहां जाकर क्या-क्या बोले हैं वो आप जानते हैं।

जब पाकिस्तान बना तो वहां के अल्पसंख्यकों के साथ बुरा बर्ताव किया गया। मुझे बताया गया है कि कल एक हिंदू बेटी का अपहरण कर लिया गया है। इस बारे में वे क्या कहेंगे? ये शरणार्थी पाकिस्तान और अफगानिस्तान से कैसे भाग गए हैं, यह एक दर्दनाक कहानी है।

ये कैसा हिंदुस्तान हम बनाना चाहते हैं? ये कैसी दिल्ली हम बनाना चाहते हैं? दिल्ली में कुछ लोग होंगे टुकड़े-टुकड़े के नाम पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। क्या दिल्ली में ऐसे लोगों को जगह मिलनी चाहिए जो असम को भारत से काटने की बात करेंगे?

आजकल संविधान की चर्चा बहुत होती है, संविधान में बोलने का अधिकार भी है। लेकिन यह अधिकार क्या केवल उन कुछ लोगों को ही है, जो जबरदस्ती सड़क घेरे हुए हैं। लेकिन वो लाखों लोग जो परेशान हैं, पर चुप हैं, क्या उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है।

केजरीवाल, सिसोदिया शाहीन बाग वालों के साथ खड़े हैं। लेकिन उन लाखों लोगों की शांत आवाज उनको क्यों नहीं सुनाई देती? जिनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें, लोग दफ्तर नहीं जा पा रहें? दुकाने बंद हैं, एंबुलेंस नहीं निकल सकती। ये हैं बड़े सवाल?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...