1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बाॅलीवुड में ड्रग मामले को लेकर रवि किशन की अपील, बचा लो देश की जवानी को

बाॅलीवुड में ड्रग मामले को लेकर रवि किशन की अपील, बचा लो देश की जवानी को

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बाॅलीवुड में ड्रग मामले को लेकर रवि किशन की अपील, बचा लो देश की जवानी को

सुशांत सिंह की मौत के बाद ड्रग मामले में हो रही जांच में सामने आई ड्रग की बात को लेकर बवाल जारी है। बॉलीवुड में धीरे-धीरे कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। अब बाॅलीवुड से लेकर संसद तक इसकी गूंज पहुंच चुकी है। ड्रग मामले को देखते हुए बॉलीवुड भी अब दो हिस्सों में बटता नजर आ रहा है।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता और लोकसभा सांसद रवि किशन ने एक बार फिर बाॅलीवुड में ड्रग का मुद्दा उठाया है। दरअसल, बॉलीवुड को गटर कहने के बाद से लोकसभा सांसद रवि किशन और राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बीच तीखी नोंकझोंक जारी है।

इस मामले पर रवि किशन ने ट्वीट कर देश की जवानी को बचाने की अपील की है। रवि किशन ने ट्वीट किया, रोक दो नशे के दरिया में, बहते हुए पानी को। अभी भी वक्त है, बचा लो देश की जवानी को। वक्त रहते जो न जागे तुम, तो अनर्थ हो जाएगा। नशे की लत से तुम्हारा, सारा जीवन व्यर्थ हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...