1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जब तेज बुखार और पीरियड्स के दर्द में इस एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ की गाने की शूटिंग तो हो गया ऐसा कि….

जब तेज बुखार और पीरियड्स के दर्द में इस एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ की गाने की शूटिंग तो हो गया ऐसा कि….

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जब तेज बुखार और पीरियड्स के दर्द में इस एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ की गाने की शूटिंग तो हो गया ऐसा कि….

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: 90 के दशक की सबसे कामयाब अभिनेत्री में से एक रवीना टंडन का नाता फिल्मी परिवार से रहा है। रवीना के पिता रवि टंडन 70 और 80 के दशक की कई फिल्मों के निर्माता-निर्देशक रहे है। ऐसे में रवीना का फिल्मों में आना स्वभाविक था। पर शुरु शुरु में रवीना का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था लेकिन फिल्मों के लगातार ऑफर आने से रवीना परेशान हो गयी थी।

तभी एक दिन अचानक रवीना को सलमान खान के अपोजिट फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो रवीना इस ऑफर को ठुकरा नहीं पायी और फिल्मों मे आने का निर्णय ले लिया। क्या आप जानते है कि वो फिल्म कौन-सी थी? वो फिल्म थी ‘पत्थर के फूल’।

इस फिल्म की औसत कामयाबी के साथ रवीना ने अपना फिल्मी करियर शुरु किया । और धीरे-धीरे रवीना 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों मे से एक बन गयी। इसी दौरान में रवीना ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मोहरा’ में काम किया फिल्म जब रिलीज हुई तो जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म का हर एक गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया। और हिट होने का आलम ये रहा कि ‘मोहरा’ उस दौर की सबसे संगीतमय फिल्म में से एक बन गयी।

गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ हो या फिर ’ना कजरे की धार हो’ या फिर रवीना और अक्षय पर फिल्माया बारिश का सबसे कामयाब गाना  ‘टिप-टिप बरसा पानी’ हो ये सभी गाने आज भी सबसे ज्यादा मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते है कि टिप-टिप बरसा पानी की शूटिंग के समय रवीना टंडन सर्दी और बुखार से परेशान थी। इतना ही नहीं रवीना को उस दिन पीरियड भी हो रहे थे जिसके कारण एक्ट्रेस बेहद दर्द में थी। इतने दर्द के बावजूद रवीना ने इस गाने को बेहद खूबसूरती के साथ शूट किया।

बता दें कि जिस दिन इस गाने की शूटिंग का शेड्यूल था उससे एक दिन पहले रवीना को 102 डिग्री बुखार था। बावजूद इसके रवीना टंडन ने इस गाने को शूट किया वो भी टैंकर के ठंडे पानी के साथ।  पर जब भी हम इस गाने को देखते है तो कभी हमें ऐसा फील नहीं होता कि रवीना बुखार से पीड़ित है।

रवीना टंडन की यहीं खासियत थी कि वो अपने चेहरे पर कभी-भी असल भाव आने नहीं देती थी। खैर इस फिल्म की कामयाबी और खासकर इस फिल्म के गानों को अब रिक्रिएट भी किया जा चुका है पर जो बात रवीना और अक्षय में थी वो रिक्रिएशन में नहीं आ पायी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...