टाटा ग्रुप के चेयरमैन और बिज़नेस टायकून रतन टाटा ने अपने स्कूल ईयरबुक की दो खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।
कैप्शन में उन्होंने लिखा- ” इस गुरुवार आपके साथ अपने स्कूली दिनों की एक झलक पेश कर रहा हूं, अपने दोस्त लोउ और रूडी के बारे में सोचते हुए। मेरे स्कूल रिवरडेल कंट्री स्कूल, 1955 की ईयरबुक से एक स्निपेट। ”
इन फोटोज को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें ये पहला मौका नहीं है जब रतन टाटा ने ऐसे कोई पोस्ट की है इससे पहले भी वह अपनी फोटोज और पोस्ट्स से लोगों को दिल जीतते आये हैं। 82 वर्षीय रतन टाटा के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
https://www.instagram.com/p/CGFXUbmnmM-/
पोस्ट डालते ही इस पोस्ट पर लाखों लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गया और अभी तक भी ये सिलसिला थमा नहीं।
हज़ारों लोगों ने कमैंट्स किये। किसी ने लीजेंड बताया तो किसी ने बोला कि सर आप बॉलीवुड में होते तो हीरो होते।
कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक लाइव सेशन भी किया था जिसमें उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए थे।