रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई-दिल्ली: एक्ट्रेस बबीता और रणधीर कपूर की भले ही लव मैरिज हुई थी । परिवार ने खिलाफ जाकर रणधीर कपूर ने बबीता का हाथ थामा। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। करीना कपूर के जन्म के बाद बबीता ने अपनी दोनों बेटियों के साथ कपूर परिवार का घर छोड़ दिया।
उस वक्त मिडिया में ये खबर सनसनी बन गयी थी । हर कोई जानना चाहता था कि आखिर बबीता ने घर क्यों छोड़ा। ना रणधीर कपूर की किसी के साथ अफेयर की चर्चा थी और ना बबीता का कपूर परिवार के साथ कोई मनमूटाव था। फिर ऐसी क्या बात थी कि ये दोनों मिया बीबी दूर हो गये?
लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों ने तलाक नहीं लिया थै। और कुछ सालों बाद आखिर खुलासा हो ही गया कि बबीता ने घर क्यों छोड़ा। दरअसल, रणधीर कपूर की शराब की लत और काम के प्रति लापरवाही के चलते बबीता ने तंग आकर ये घर छोड़ दिया। रणधीर कपूर का मिजाज दिन पर दिन लापरवाह होता जा रहा था।
हर दिन रणधीर दोस्तों के साथ पार्टी करते और शराब के नशे में डूबे रहते थे। बबीता ने अपने ससुर राज कपूर को इस बारे में बताया था लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। और फिर एक दिन इसी वजह से बबीता ने ये सख्त कदम उठाया और रणधीर कपूर का घर छोड़ मायके चली आयी।
बबीता ने अकेले ही दोनों लड़कियों की परवरिश की और आज बबीता की वजह से ही बेबो और लोलो यानि करिश्मा कपूर और करीना कपूर इंडस्ट्री की सक्कसेफुल एक्ट्रेसे में गिनी जाती है।