निर्भया रेप केस मामले में कोर्ट ने चारों आरोपियों को मौत की सजा सुना दी है। और इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि वह तब तक उपवास रहेंगे जब तक कि दोषियों को फांसी नहीं मिल जाती।
दरअसल, निर्भया के दोषियों के फांसी की सजा देने की मांग को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे पिछले 34 दिनों से मौन व्रत पर हैं। इस बीच उनसे मिलने रामदास आठवले पहुंचे। उनसे मुलाकात करते बाद आठवले ने ऐलान किया है कि जब तक निर्भया के दोषियों को फांसी नहीं मिल जाती वह उपवास करेंगे और अन्न को हाथ तक नहीं लागाएंगे।
बताते चलें कि, अन्ना हजारे रालेगण सिद्धि में मौन व्रत कर रहे हैं। अन्ना हजारे से मुलाकात के बाद आठवले ने कहा कि, मैंने रालेगठ सिद्धि में आज अन्ना हजारे से मुलाकात की। मैंने यह तय किया है कि जब तक निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा नहीं हो जाती, मैं कुछ नहीं खाऊंगा।
गौरतलब हो कि निर्भया के दोषी इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। मुजरिमों को फांसी पर लटकाए जाने का डेथ वॉरंट जारी हो चुका है। चारों को 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।