1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली में होगी राम मंदिर नव गठित ट्रस्ट की पहली बैठक

दिल्ली में होगी राम मंदिर नव गठित ट्रस्ट की पहली बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में होगी राम मंदिर नव गठित ट्रस्ट की पहली बैठक

दिल्ली में 19 फरवरी को राम मंदिर निर्माण को लेकर नव गठित श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक होने की संभावना है। ट्रस्ट के गठन के बाद पहली बैठक को लेकर माघ मेला क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। इस बैठक में मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान भी हो सकता है। हालांकि बैठक कहां होगी इस पर अंतिम रूप से निर्णय सोमवार को किया जाएगा।  

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 2022 तक राम मंदिर का निर्माण पूरा किया जाएगा। वहीं पहले प्रयागराज में ट्रस्ट की पहली बैठक होने की चर्चा थी, लेकिन अब ये बैठक दिल्ली में होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि, प्रयागराज से स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को ट्रस्ट में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। वहीं मोदी सरकार द्वारा तीन दिन पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए 15 सदस्यीय ट्रस्ट का गठन किया गया।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संतों की नाराजगी के बाद अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक में पांच संतों को भी शामिल किया गया। साथ ही ट्रस्ट की पहली बैठक में मंदिर निर्माण का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...