मुंबई: बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान राखी सावंत सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली थीं। आगे की स्लाइड्स में देखिए राखी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें। राखी इस दौराम मिनी स्कर्ट और दो चोटियों वाले लुक में काफी हॉट अपीयरेंस देती दिखाई दीं।

इस वक्त कोरोना से क्या हाल हैं वो तो सब जानते ही हैं। ऐसे में हर चीज के दाम भी बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सब्जियां खरीदने पहुंची राखी भी बिल देखकर हैरान हो गईं। सब्जियां खरीदने पहुंचीं राखी सावंत ने जब सब्जियों के रेट सुने तो उनकी चीख ही निकल गई।

उन्होंने सब्जियां चुन लीं और पैक भी करवा ली लेकिन जब बिल का पता चला तो उनके होश ही उड़ गए। उनका बिल था 1650 रुपये। ये बिल राखी सावंत के गले नहीं उतरा लिहाजा वो गुस्सा हो गईं और तुली तुलाई सब्जियां छोड़कर जाने लगीं। उन्होंने साफ कहा- ये लोग लूट रहे हैं, कोई भला 1600 रुपये की सब्जी होती है क्या।

बिग बॉस से बाहर आने के बाद राखी लगातार पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों ही राखी सावंत की मां की सर्जरी हुई हैं। फिलहाल राखी अपनी मां का बहुत ख्याल रख रही हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर राखी का ये अंदाज खूब वायरल हो रहा है।
[videopress FVKorZyV]