नागरिकता कानून लागू होने के बाद से ही कांग्रेस भ्रम की स्थिति में नज़र आ रही है, एक तरफ वो नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे धरना प्रदर्शन का साथ देती है, संसद में बीजेपी का विरोध करती है लेकिन उसी के नेता नागरिकता कानून का समर्थन कर रहे है और इससे कांग्रेस के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो रही है और उसकी किरकिरी हो रही है।
दरसअल ताजा मामला राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी का है जिन्होंने यह बयान दिया है कि नागरिकता कानून को लागू करने का निर्णय राज्य सरकार को ले लेना चाहिए, उनसे पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल शशि थरूर और कपिल सिब्बल भी इस कानून का समर्थन कर चुके है।
वही बीजेपी ने सी पी जोशी के बयान को लपक लिया है, बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, ‘मैं सीपी जोशी जी का स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं कि उन्होंने सीएए का समर्थन किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही सीएए और एनआरसी को राज्य में लागू न करने की बात कह चुके हैं। राज्य सरकार ने इसके खिलाफ विधानसभा में संकल्प भी पास किया है।