1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. त्यौहार से पहले रेलवे ने यात्रियों को दी खुशखबरी, इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

त्यौहार से पहले रेलवे ने यात्रियों को दी खुशखबरी, इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
त्यौहार से पहले रेलवे ने यात्रियों को दी खुशखबरी, इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

इंडियन रेलवे ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर और अक्टूबर महीने में आने वाले त्योहारों सीजन को ध्यान में रखते हुए हावड़ा, सियालदह और मालदा टाउन से स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसमें बिहार के लिए हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।

इसके अलावा सियालदह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन, हावड़ा-गुवाहाटी सुपरफास्ट स्पेशल, मालदा टाउन-दिल्ली स्पेशल (वाया सुल्तानपुर) और मालदा टाउन-दिल्ली स्पेशल (वाया फैजाबाद) ट्रेन चलेगी।

बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गापूजा के मद्देनजर अपने यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्व रेलवे सियालदह-नई दिल्ली सुपरफास्ट वातानुकूलित स्पेशल एक्सप्रेस (02313/02314) का संचालन प्रतिदिन होगी।

यह ट्रेन सियालदह से 12 अक्टूबर और नई दिल्ली से 13 अक्टूबर से संचालित होगी। सियालदह-नई दिल्ली सुपरफास्ट वातानुकूलित स्पेशल एक्सप्रेस सियालदह से 16.50 बजे खुलेगी तथा नई दिल्ली स्टेशन अगले दिन 10.35 बजे पहुंचेगी।

फिर यही ट्रैन नई दिल्ली से यह ट्रेन शाम चार बजकर 25 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर सियालदह पहुंचेगी। यह नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए सियालदह पहुंचेगी।

भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए पूर्वा एक्सप्रेस के फेरों में बढ़ोतरी की है। ये ट्रेनें दिल्ली से हावड़ा के बीच चलती हैं। जो पटना और धनबाद होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं।

7 अक्टूबर से हावड़ा जंक्शन से धनबाद होते हुए नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस (02381) बुधवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। जबकि 8 अक्टूबर से नई दिल्ली से पटना होते हुए हावड़ा जंक्शन जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस (02304) बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

इसके अलावा North Western Railway भी 10 अक्टूबर से जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर डबल डेकर स्पेशल रेलसेवा का संचालन करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...