1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. त्यौहारो को देखते हुए रेलवे ने दी अपने यात्रियों को सुविधा, पढ़े

त्यौहारो को देखते हुए रेलवे ने दी अपने यात्रियों को सुविधा, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
त्यौहारो को देखते हुए रेलवे ने दी अपने यात्रियों को सुविधा, पढ़े

आने वाले त्योहारों को देखते हुए इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। कोरोना के बढ़ते रेलवे ने फिलहाल सभी सामान्य यात्री ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है।

ये ट्रेनें कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लागू होने के बाद से 22 मार्च से रद्द हैं। बाद में रेलवे ने दिल्ली को देश के विभिन्न भागों से जोड़ने वाली 15 विशेष राजधानी एक्‍सप्रेस ट्रेनों ट्रेनें का संचालन 12 मई से, और लंबी दूरी की 100 ट्रेनों का संचालन एक जून से शुरू कर दिया था।

12 सितंबर से रेलवे 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चला रहा है। रेलवे ने राज्य सरकारों की जरूरतों और महामारी के हालात को देखते हुए यात्री सुविधाओं की रोज समीक्षा करने का फैसला लिया है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने बताया था कि हमने सभी जोन के महाप्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। और इसी आधार पर फैसला होगा कि त्यौहारी सीजन में कितनी विशेष ट्रेनें चलायी जाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...