1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हाथरस केस पर एक बार फिर बोले राहुल – “हमारी माताओं बहनों के साथ अन्याय हो रहा है, सरकार अपराधियों की मदद कर रही है”

हाथरस केस पर एक बार फिर बोले राहुल – “हमारी माताओं बहनों के साथ अन्याय हो रहा है, सरकार अपराधियों की मदद कर रही है”

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस केस पर एक बार फिर बोले राहुल – “हमारी माताओं बहनों के साथ अन्याय हो रहा है, सरकार अपराधियों की मदद कर रही है”

हाथरस केस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर सामने आये हैं और उन्होंने साफ साफ बोला कि उत्तर प्रदेश सरकार कोई कड़ा कदम नहीं उठा रही है। इससे पहले भी राहुल गांधी हाथरस कांड पर कई बार बोल चुके हैं और सीधा निशाना योगी सरकार पर साधा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया और उस ट्वीट में एक वीडियो भी पोस्ट की जिसमे वो बोल रहे थे कि – ” मैं हाथरस गया था और जाते वक़्त मुझे रोका गया। पहली बार मुझे अरेस्ट कर लिया गया और दूसरी बार में मैं पीड़ित परिवार के घर पहुंच गया।

उन्होंने साफ़ साफ़ शब्दों में बोला मुझे पीड़ित परिवार से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। जिसकी बेटी की हत्या हुई है जिसके साथ बलात्कार हुआ है। मुझे उस परिवार से मिलने से बार बार क्यों रोका जा रहा है। ”

उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही मैं घर में अंदर गया मैने जैसे ही परिवार से बात करना शुरू किया उसके तुरंत बाद ही सरकार ने आपत्ति शुरू कर दी। सरकार पीड़ित परिवार की मदद न करके अपराधियों की मदद कर रही है।

उन्होंने कहा सरकार का काम अपराधियों को जेल में डालना होता है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देना होता है जो कि उत्तर प्रदेश की सरकार नहीं कर रही है।

अंत में उन्होंने कहा कि मैं अपने माध्यम से सरकार से कहना चाहता हूँ कि अपराधियों को जेल में डालने का काम शुरू कीजिए।

पीड़ित परिवार की मदद करना शुरू कीजिए। ऐसे एक परिवार नहीं है ऐसे बहुत परिवार है जो मुश्किल में हैं। ये लाखों महिलाओं की कहानी है।

लाखों महिलाएं सरकार की ओर देख रही हैं लेकिन सरकार अपना काम नहीं कर रही है। हमे सरकार पर दबाव डालना चाहिए। हमारी माताओं बहनों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है। हमे इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...