कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमलावर है। कल भी उन्होंने ट्वीट कर सीमा विवाद पर उन्हें घेरा था वहीं आज एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने मोदी सरकार को कोरोना से लड़ाई में असफल बताया है।
आज उन्होंने ट्वीट करते हुए कुछ बिंदुओं पर बात की है। उन्होंने ट्वीट किया , कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां –
● फरवरी- नमस्ते ट्रंप
● मार्च- MP में सरकार गिराई
● अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई
● मई- सरकार की 6वीं सालगिरह
● जून- बिहार में वर्चुअल रैली
● जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश
इन सब बिन्दुओं के माध्यम से उन्होंने सरकार को असफल बताया है वहीं आगे लिखा है कि अब कोरोना से लड़ाई में देश आत्मनिर्भर है क्योंकि सरकार को तो उनकी चिंता ही नहीं है।
आपको बता दे कि देश में कोरोना के मामले 11 लाख को पार कर चुके है और रोज़ 30 हज़ार से अधिक मरीज सामने आ रहे हैं।