1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गाँधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गाँधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गाँधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

कोरोना महामारी से जहां देश ही नहीं विदेश में भी लोग एकजुट हो कर इस महामारी का मजबूती से सामना कर रहे है ,वही दूसरी और देश में हुए लॉकडाउन की वजह से देश आर्थिक अर्थव्यवस्था रुक सी गई थी। जिसकी वजह से देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आई है।

जिसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।राहुल गाँधी ने सोमवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने जीएसटी मुआवजा मुद्दे पर केंद्र सरकार के उधार प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए राज्य सरकारों पर कटाक्ष किया और लोगों से पूछा कि उनके मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपना भविष्य क्यों गिरवी रख रहे हैं।

“आपका सीएम मोदी के लिए अपना भविष्य क्यों गिरवी रख रहा है?” उसने पूछा।

RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने हाल ही में एक इंटरव्यू दौरान कहा था की भारत अपने अर्थव्यवस्था के बुरे दौर से गुजर चुका है, और आने वाले समय में भारत 10 फीसदी से तेजी आएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...