1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस नेता नसीब पठान का निधन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर के दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता नसीब पठान का निधन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर के दी श्रद्धांजलि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस नेता नसीब पठान का निधन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर के दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नसीब पठान का निधन हो गया है। रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के नेता पूर्व विधान परिषद सदस्य और CLP अध्यक्ष नसीब पठान साहब का कोरोना से निधन हो गया। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएँ। जाते-जाते नसीब साहब ने एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है। इसे आपके साथ साझा करते हुए उन्हें दिल से श्रद्धांजलि।”

ये वीडियो नसीब पठान का ही है, जो उन्होंने अस्पताल में रिकॉर्ड किया था। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य और CLP अध्यक्ष नसीब पठान साहब का कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।

वह कांग्रेस पार्टी से लगभग 35 सालों से जुड़े हुए थे। इस पार्टी में रहने के दौरान वह एमएलसी के पद पर दो बार काबिज हुए। लगातार 2004 से 2016 तक एमएलसी पद पर रहे। इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के समय से चले आ रहे हर आंदोलन में नसीब पठान की सहभागिता रही।

बता दें कि नसीब पठान ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित केशव शरण को अपना राजनीतिक गुरु मानते हुए पॉलिटिक्स में कदम रखा था। यूथ कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की। फिर उन्हें यूथ कांग्रेस में महामंत्री नियुक्त किया गया था। नसीब पठान उत्तर प्रदेश विधान परिषद कांग्रेस दल के नेता भी रहे।

आप को बता दे कि नसीब पठान यूपी के बिजनौर से आते थे और प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिनती होती थी। बीते दिनों कोरोना से पीड़ित होने के बाद उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...