1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. राहुल गांधी का किसानो के बहाने सरकार पर निशाना

राहुल गांधी का किसानो के बहाने सरकार पर निशाना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>राहुल गांधी का किसानो के बहाने सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा है। तमिलनाडु में राहुल गांधी ने कहा कि सरकार किसानों को नजरअंदाज नहीं कर रही है। बल्कि उन्हें बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है। मेरी बात नोट कर लीजिए। सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर हो जाएगी। याद रखिएगा कि मैंने क्या कहा।

गुरुवार को तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि, सरकार सिर्फ किसानों को नजरअंदाज ही नहीं कर रही बल्कि वो उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है, क्योंकि वो अपने दो-तीन दोस्तों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। वो किसानों की जमीन, उनकी उपज लेकर उसे अपने दो-तीन दोस्तों को देना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि, इस देश के किसान इस देश की रीढ़ हैं। अगर किसी को लगता है कि वे किसानों को दबा सकते हैं और यह देश समृद्ध होता रहेगा, तो उन्हें हमारे इतिहास को देखना होगा। जब भी भारतीय किसान कमजोर होते हैं, भारत कमजोर होता है।

राहुल गांधी ने कहा कि, आप किसानों को दबा रहे हो, मुट्ठी भर उद्योगपतियों की मदद कर रहे हो, जब कोरोना आता है, तब आप आम आदमी की मदद नहीं करते। आप किसके प्रधानमंत्री हैं, भारत के लोगों के या दो-तीन बिजनेसमैन के? किसान जो कर रहे हैं मुझे उस पर गर्व है और मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं। सरकार को ये कानून वापस लेने पड़ेंगे, मैंने जो कहा उसे याद रखना।

चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने कहा कि, चीन हमारे क्षेत्र में क्या कर रहा है? भारतीय क्षेत्र के अंदर चीनी लोग क्यों बैठे हैं? पीएम को इसके बारे में कहने के लिए कुछ क्यों नहीं मिला रहा है? पीएम इस बात को लेकर पूरी तरह से चुप क्यों हैं कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर बैठे हैं? जलिकुट्टी कार्यक्रम देखने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मदुरै में वहां के स्थानीय लोगों के साथ पोंगल त्योहार मनाया और खाना खाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...