1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष तो भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष तो भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिया ये जवाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष तो भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिया ये जवाब

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर चीनी घुसपैठ, कोरोनवीरस, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट करते हुए तंज कसा है।

राहुल ने कंपनी के एक शीर्ष कंपनी के अधिकारी के साथ पीएम मोदी की बातचीत का एक वीडियो शेयर किया है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के इस बयान पर जवाब दिया है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में लिखा, “भारत के लिए असल खतरा यह नहीं है कि हमारे प्रधानमंत्री को समझ नहीं है… वास्तविकता यह कि उनके आसपास मौजूद किसी भी शख्स में उन्हें यह बताने की हिम्मत नहीं है।”

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। गोयल ने कहा, “राहुल गांधी के आसपास किसी को भी यह बताने की हिम्मत नहीं है कि वे कुछ भी नहीं समझते हैं। जब दुनिया की अग्रणी कंपनी के सीईओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार का समर्थन किया है, तो वह उनका मजाक उड़ा रहे हैं।”

 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पवन ऊर्जा में भविष्य की संभावनाओं पर एक कंपनी के सीईओ के साथ बातचीत की।

इस वीडियो में, पीएम मोदी ने पूछा कि यदि आपकी पवन ऊर्जा की टरबाइन जहां नमी ज्यादा है, वहां हवा में से पानी सोख करके स्वच्छ जल भी उत्पादित कर सके तो यह गांवों के पेयजल की समस्या सुलझा सकते हैं। हम यह सुझाव देते हैं। क्या आपके वैज्ञानिक इस दिशा में कुछ कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...