कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण देश में उत्पन्न हुई आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे है। उन्होंने कोरोना काल में गठित किए गए पीएम केयर्स फंड को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। वहीं, एक बार फिर कांग्रेस नेता ने सरकार को पीएम केयर्स फंड पर घेरा है और कहा कि इस दौरान भाजपा सरकार ने केवल खयाली पुलाव पकाए।
राहुल ने ट्वीट कर कहा, कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक खयाली पुलाव पकाएः 21 दिन में कोरोना को हराएंगे, आरोग्य सेतु एप सुरक्षा करेगा, 20 लाख करोड़ का पैकेज, आत्मनिर्भर बनो, सीमा में कोई नहीं घुसा, स्थिति संभली हुई है। लेकिन एक सच भी था आपदा में ‘अवसर’ #PMCares।’
कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए:
▪️21 दिन में कोरोना को हरायेंगे
▪️आरोग्य सेतु ऐप सुरक्षा करेगा
▪️20 लाख करोड़ का पैकेज
▪️आत्मनिर्भर बनो
▪️सीमा में कोई नहीं घुसा
▪️स्थिति संभली हुई हैलेकिन एक सच भी था:
आपदा में ‘अवसर’ #PMCares— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 16, 2020
गौरतलब है कि पीएम केयर्स फंड को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार इस फंड का दुरुपयोग कर रही है, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यह राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से अलग है। यह सरकार तय करेंगी कि किसे किस तरह से मदद करनी है।