1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशान

आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आरक्षण को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर फिर एक बार निशाना साधा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण पर की गई टिप्पणी के बाद उन्होंने मोदी सरकार को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (जनता) देश से आरक्षण खत्म करना चाहती है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यह बीजेपी की आरक्षण खत्म करने की रणनीति है लेकिन कांग्रेस कभी ऐसा होने नहीं देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस लोगों के हित के हमेशा खड़ी रही है। चाहे उसके लिए कुछ भी क्यों न करना पड़े, बीजेपी सरकार चाहे इस मामले में कितनी भी रणनीति क्यों न बना ले। लेकिन वह लोगों हक को नहीं छीन सकती है।

वहीं उन्होंने कहा कि, हिंदुस्तान की जनता को कह रहा हूं कि कांग्रेस कभी भी रिजर्वेशन को नहीं खत्म होने देगी। आरएसएस और बीजेपी का यह सपना हम कभी पूरा नहीं होने देंगे। जो लोग इसे खत्म करने का सपना देख रहे है वह अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं हो पाएंगे।

आपको बता दें कि, बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई के दौरान कहा था कि, गवर्नमेंट जॉब में आरक्षण का दावा करना मौलिक अधिकार नहीं है। ऐसे में कोई अदालत राज्य सरकारों को एससी और एसटी कैटेगरी के लोगों को आरक्षण देने का निर्देश नहीं जारी कर सकती है। आरक्षण देने का अधिकार और दायित्व राज्य सरकारों के विवेक पर निर्भर है। वहीं कांग्रेस की ओर से संसद में भी इस मसले पर स्थगन प्रस्ताव दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...