सरकारी नौकरी में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के बाद इसपर बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी-आरएसएस के डीएनए को आरक्षण चुभता है।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की रणनीति आरक्षण को गद्द करने की है, लेकिन बीजेपी वाले कितना भी सपना देख लें ऐसा कभी नहीं होगा। आरक्षण संविधान का हिस्सा है, बीजेपी की ओर से इसे ही ख्तम करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की जनता को कह रहा हूं कि हम रिजर्वेशन को कभी नहीं मिटने देंगे, चाहे मोदी जी सपना देखे या मोहन भागवत सपना देखें… हम ऐसा नहीं होने देंगे।
बताते चलें कि, सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का दावा करना मौलिक अधिकार नहीं है। ऐसे में कोई अदालत राज्य सरकारों को SC और ST वर्ग के लोगों को आरक्षण देने का निर्देश नहीं जारी कर सकती है। आरक्षण देने का अधिकार और दायित्व राज्य सरकारों के विवक पर निर्भर है।