1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गाँधी ने बीजेपी विधायक के ‘संस्कार’ वाले बयान को बताया संघ की पुरुषवादी मानसिकता

राहुल गाँधी ने बीजेपी विधायक के ‘संस्कार’ वाले बयान को बताया संघ की पुरुषवादी मानसिकता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गाँधी ने बीजेपी विधायक के ‘संस्कार’ वाले बयान को बताया संघ की पुरुषवादी मानसिकता

उत्तर प्रदेश के बलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने यूपी में बढ़ती रेप की घटनाओं का कारण लड़कियों का संस्कारित नहीं होना बताया था। जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को जमकर निशाना साधा, उन्होंने ट्विट कर बीजेपी विधायक के बयान की निंदा भी की है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा यह काम पर गंदी आरएसएस पुरुषवादी मानसिकता है। पुरुष बलात्कार करते हैं लेकिन महिलाओं को अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी जाती है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं। ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं। शासन और तलवार के दम पर इस तरह की घटनाओं को रोका नहीं जा सकता।

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक सवाल उठाते हुए सभी से पूछा – लोग कहते हैं कि राम राज्य चल रहा है, लेकिन इस राम राज्य में भी रेप जैसी घटनाएं सामने आती हैं। इसका आखिर क्या कारण है?

इसका जवाब खुद देते हुए उन्होंने कहा है कि मैं विधायक के साथ-साथ एक शिक्षक हूं। ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं। यह शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएंं। यह सबका धर्म हैं। मेरा भी धर्म हैं सरकार का भी धर्म हैं। एक परिवार का भी धर्म यही है।

उन्होंने कहा कि जहां सरकार का धर्म रक्षा करने का है वहीं परिवार का भी धर्म है कि बच्चों में संस्कार डाले। सरकार और संस्कार मिलकर देश को सुंदर रूप दे सकते हैं। दूसरा कोई सामने आने वाला नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...