Qualcomm ने अपना नया प्रोसेसर Snapdragon 678 लॉन्च कर दिया है। यह चिपसेट 11nm प्रोसेस पर आधारित है। स्नैपड्रैगन 678 को कंपनी ने मौजूदा स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया है।
स्मार्टफोन यूजर्स को क्वालकॉम का यह लेटेस्ट प्रोसेसर काफी पसंद आने वाला है। इस प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन में शानदार परफॉर्मेंस, बेहतर फोटो-विडियो क्वॉलिटी और बैटरी लाइफ के साथ और भी बहुत कुछ ऑफर किया जा रहा है।
स्नैपड्रैगन 675 की तुलना में में स्नैपड्रैगन 678 काफी अडवांस है। यह प्रोसेसर Kyro 460 CPU से पावर्ड है जो इसे 2.2Ghz तक की स्पीड देता है। ग्राफिक सपॉर्ट के लिए इसमें पिछले चिपसेट की तरह अड्रीनो 612 जीपीयू ही दिया गया है।
बदलेगा यूजर्स का स्मार्टफोन यूज करने का एक्सपीरियंस
कंपनी ने इस प्रोसेसर को खास तौर से मिड-रेंड सेगमेंट के स्मार्टफोन्स को ध्यान में रख कर डिवेलप किया है। इस प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन में यूजर्स को शानदार कैमरा एक्सपीरियंस ऑफर किा जाएगा।
यह प्रोसेसर कंपनी के अपनी स्पेक्ट्रा 250L ISP टेक्नॉलजी के साथ आता है। बताया जा रहा है कि इस टेक्नॉलजी की मदद से प्रोसेसर कैमरा क्वॉलिटी को काफी बेहतर बना देता है।