मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राजधानी भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों और आगामी वर्षों की महत्वाकांक्षी योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, 2047 के विकसित भारत के सपने में मजबूत योगदान दे रहा है और राज्य को इसका सीधा लाभ भी मिल रहा है।
मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि देश में हाई-स्पीड कॉरिडोर का नया युग शुरू हो चुका है।
वाराणसी-नागपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर लगभग 700 किमी लंबा होगा और मध्य तथा दक्षिण भारत को जोड़ेगा।
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर लगभग 900 किमी लंबाई में तैयार किया जाएगा।
भोपाल-इंदौर अलाइनमेंट को अंतिम रूप दे दिया गया है।
इन परियोजनाओं पर कुल 1.05 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि NHAI के साथ बेहतर समन्वय कर मध्य प्रदेश को अधिकतम लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
प्रदेश में पहली बार वैज्ञानिक तरीक़े से सड़कों की वास्तविक लंबाई का सर्वे किया गया है। वर्तमान में:
5,000 करोड़ रुपये से अधिक के एलिवेटेड एवं विशेष कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं।
10,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 6-लेन सड़कें निर्माणाधीन हैं।
इसके लिए राज्य सरकार ने NHAI के साथ MoU भी साइन किया है।
शहरों में यातायात सुविधा सुधारने के लिए कई रोपवे परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं:
उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर और सागरमाता मंदिर तक रोपवे निर्माण।
जबलपुर में भी दो रोपवे प्रस्तावित हैं।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लोक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
लगभग 60% कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा।
इन परियोजनाओं पर 13,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च प्रस्तावित है। परियोजनाओं को तेज गति देने के लिए HAM मॉडल लागू किया जा रहा है।
मंत्री ने बताया कि जल्द ही लोकपथ ऐप 2.0 लॉन्च किया जाएगा, जिसमें:
ब्लैक स्पॉट्स
पुलिस थाने
पेट्रोल पंप
सड़क जानकारी जैसी अहम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, एरियल डिस्टेंस के आधार पर नई DPR और प्लानिंग तैयार की जाएगी।
पर्यावरण सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए:
प्रदेश के पांच नेशनल पार्क को जोड़ने वाला टाइगर कॉरिडोर बनाया जाएगा।
सभी नई PWD इमारतें ग्रीन बिल्डिंग मानकों पर आधारित होंगी।
हर ब्रिज पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रिचार्ज बोर अनिवार्य किए जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में मंत्री ने कहा, “विकास की कोई सीमा नहीं होती। हमारा विभाग प्रदेश की प्रगति को और तेज़ गति देने के लिए लगातार काम कर रहा है।”पीडब्ल्यूडी मंत्री के अनुसार, ये सभी परियोजनाएं राज्य की आर्थिक मजबूती, निवेश बढ़ोतरी और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।