1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. PUBG मोबाइल का बड़ा एक्शन 6 दिन में बैन किये 12 लाख से ज्यादा हैकर और चीटर्स के एकाउंट

PUBG मोबाइल का बड़ा एक्शन 6 दिन में बैन किये 12 लाख से ज्यादा हैकर और चीटर्स के एकाउंट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
PUBG मोबाइल का बड़ा एक्शन 6 दिन में बैन किये 12 लाख से ज्यादा हैकर और चीटर्स के एकाउंट

PUBG मोबाइल इसके नाम से ही लोगों के अंदर जोश आ जाता है। भले ही PUBG इंडिया में बैन कर दिया गया है और ये कोशिश भी कर रहा है।

वापसी की इसी बीच PUBG ने अपने ट्विटर के ऑफिसियल एकाउंट से पोस्ट किया है कि लाखों हैकर के एकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। आप को बता दे कि इस गेम में सबसे बड़ी समस्या चिटर्स और हैकर्स से थी जिस से नार्मल यूज़र परेशान हो जाते है।

आप को बता दे की हर साल Tencent ऐसे प्लेयर्स को बैन करती है जो हैकिंग करते हैं या चीट करते हैं। कंपनी ने हाल ही में बताया है कि 8 जनवरी से 14 जनवरी के बीच क़रीब 12 करोड़ से भी ज़्यादा एकाउंट को परमानेंट सस्पेंड कर दिया है।

इसकी ऑफिसियल जानकारी ट्विटर पे दी है। इसमें से एक नज़र कैटगरी पे डाल लीजिए। जिनके एकाउंट सस्पेंड हुए हैं उनमें से 22% हैकर्स X-Ray का इस्तेमाल करते थे।

12% प्लेयर स्पीड हैक यूज़ करते थे जिन्हें बैन कर दिया गया है। इनमें से 7% प्लेयर एरिया डैमेज को मॉडिफाई करके खेलते थे जो हैक में ही आता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...