PUBG Mobile को लेकर ताज़ा अपडेट ये है कि गेमर्स का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो सकता है. PUBG Mobile India लॉन्च अगले साल मार्च तक के होल्ड किया जा सकता है.
InsideSport की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ साउथ कोरियन कंपनी PUBG कॉर्पोरेशन के ऑफिशियल ने कहा है कि PUBG Mobile India अगले साल मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है.
इस रिपोर्ट में PUBG कॉर्पोरेशन के ऑफिशियल के हवाले से कहा गया है कि पबजी की तरफ़ से पूरी कोशिश की गई ताकि इसे भारत में वापस लाया जा सके. लेकिन हमें इस मामले में कोई प्रोग्रेस नहीं दिख रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक़ पबजी कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने बताया है कि उन्हें नहीं लगता कि अगले कुछ महीनों में पबजी मोबाइल को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. मार्च 2021 से पहले इसे नहीं वापस लाया जा सकता है.
ग़ौरतलब है कि हाल ही में एक RTI के हवाले से ये पता चला की मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Meity) ने अब तक PUBG Mobile India लॉन्च के लिए कंपनी को इजाज़त नहीं दी है।
RTI, जिसमें Metie का रेस्पॉन्स है, इसे एक पॉपुलर गेमिंग ग्रुप ने जारी किया था. इस RTI में कितनी सच्चाई है हम इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं