1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गोंडा एसिड अटैक पर प्रियंका गाँधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

गोंडा एसिड अटैक पर प्रियंका गाँधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोंडा एसिड अटैक पर प्रियंका गाँधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के गोंडा में तीन दलित बहनों पर एसिड अटैक मामले में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घिनौनी करतूत को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों को राजनीतिक रूप से प्रदेश भर में स्वीकार कर लिया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पीड़ित की 17, 10 और 8 साल की तीन बेटियां अपने घर में सो रही थीं तब उन पर एसिड फेंक दिया गया। योगी सरकार पूरे प्रदेश में महिलाओं पर जुल्म करने वालों न्यायोचित ठहराने की ठान चुकी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गोंडा में सोमवार रात तीन दलित बहनों पर एसिड फेंका गया था. तीनों बहनें नाबालिग हैं और उनका इलाज स्थानीय जिला अस्पताल में चल रहा है। दो बहनें मामूली रूप से घायल हैं, जबकि एक बहन के चेहरे पर एसिड पड़ा है. हालांकि, एसिड फेंकने का कारण अज्ञात है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...