हाथरस गैंगरेप घटना अब पूरी तरह से बदलता हुआ दिख जब यूपी सरकार ने विदेशी फंडिंग, दंगे भड़काने का खुलासा किया। दलित युवती के साथ हुए पहले गैंगरेप की घटना और उसके बाद मौत को लेकर देश में आक्रोश बना हुआ है। अब एक बार फिर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से यूपी सरकार पर ही निशाना साधा गया है।
प्रियंका ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा कि एक ऐसा माहौल तैयार करना जो युवती के कैरेक्टर पर सवाल उठाए और जिस जुर्म का वो शिकार हुई उसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह से गलत है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा कि हाथरस में एक भयंकर अपराध हुआ और 20 साल की दलित लड़की की मौत हो गई. उसके शव को बिना परिवार की अनुमति के गलत तरीके से जला दिया गया। युवती को न्याय चाहिए इस तरह की बदनामी नहीं।
..Her body has been burned without the participation or consent of her family.
SHE DESERVES JUSTICE NOT SLANDER.
2/2#बेशर्मBJP
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 8, 2020
हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर यूपी सरकार की ओर से दावा किया गया है कि इस घटना की आड़ में दंगा कराने की साजिश थी। यूपी सरकार की ओर से इस मामले में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें PFI समेत अन्य कुछ संगठनों पर साजिश रचने, विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप है।
उसके अलावा पीड़िता के परिवार के द्वारा आरोपियों के साथ हुई फोन कॉल, आरोपियों के द्वारा खुद को बेकसूर साबित करती हुई चिट्ठी समेत अन्य खुलासों के बाद हाथरस मामले की तस्वीर बदलती हुई दिख रही है। ऐसे में अब कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि यूपी सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए इस तरह के मनगढ़ंत आरोप गढ़ रही है।