1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गोंडा एसिड अटैक पर प्रियंका गाँधी समेत पूरी कांग्रेस हुई योगी सरकार पर हमलावर : पढ़िए

गोंडा एसिड अटैक पर प्रियंका गाँधी समेत पूरी कांग्रेस हुई योगी सरकार पर हमलावर : पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोंडा एसिड अटैक पर प्रियंका गाँधी समेत पूरी कांग्रेस हुई योगी सरकार पर हमलावर : पढ़िए

यूपी में अचानक से दलित अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। आज यूपी से एक दिल दहलाने वाली न्यूज़ आई है जिसके मुताबिक़ तीन बहनों पर तेजाब फेंक दिया गया।

एसिड अटैक में बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं बाकी दो छोटी बहनों पर भी तेजाब के छींटे पड़े। आनन-फानन में तीनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । यहां पर बड़ी बहन का इलाज किया जा रहा है। एसिड अटैक में उसका चेहरा झुलस गया है।

बड़ी बेटी खुशबू (19), मझली बेटी कोमल (07) व छोटी बेटी आंचल (05) सोमवार की रात अपने घर की छत पर सो रही थीं। तभी देर रात गांव का एक युवक छत पर चढ़ आया और बड़ी बेटी खुशबू पर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह झुलस गईं।

अब इसी मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी समेत पूरी कांग्रेस सीएम योगी का विरोध कर रहे है। वही एसपी शैलेश पांडेय ने कहा है कि मामले की जांच के लिए पुलिस और फरेंसिक टीम गठित कर दी गई है। पीड़ित पिता से तहरीर ली जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़ित की 17, 10 और 8 साल की तीन बेटियां अपने घर में सो रही थीं तब उन पर एसिड फेंक दिया गया। योगी सरकार पूरे प्रदेश में महिलाओं पर जुल्म करने वालों न्यायोचित ठहराने की ठान चुकी है।

आगे उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों को राजनीतिक रूप से प्रदेश भर में स्वीकार कर लिया है।

वही यूपी कांग्रेस के प्रेजिडेंट अजय कुमार लल्लू ने कहा, गोंडा में तीन दलित नाबालिग बहनों के ऊपर एसिड अटैक। ललितपुर में दलित बाप – बेटे को बर्बरता से पीटा गया, पेशाब पिलाया गया।

जब सरकार ही अपना चेहरा बचाने के लिए अपराधियों को बचाने का जोर लगा दें तो अपराधी को डर कहां ? योगी सरकार में सामंती सोच हावी है, दलितों का दमन जारी है।

कांग्रेस नेता अजय ने लिखा, महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने को उतारू यूपी सरकार ! 1:गोंडा में 3 दलित बहनों के ऊपर एसिड अटैक! 2 :लखनऊ में भाजपा कार्यालय के सामने महिला ने किया आत्मदाह! मगर संवेदनहीन मुख्य मंत्री और निष्क्रिय भाजपा के लिए यह सब ड्रामा मात्र है !

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया ने लिखा, गोंडा ज़िले की तीन बेटियों पर घर में घुस कर किसी ने तेज़ाब फ़ेका। यह दिल दहलाने वाली घटना है?उत्तर प्रदेश में घृणित राजनैतिक संरक्षण एवं विफल पुलिस प्रशासन अपराधियों को हिम्मत देता है और पीड़िताओं पर दोषारोपण करता है।

वही महिला कांग्रेस की और से लिखा गया, गोंडा में 3 दलित बहनों पर एसिड अटैक से हड़कंप, गांव में युवक ने फेंका तेजाब अजय बिष्ट के जंगलराज में महिलाओं और दलितों के प्रति अत्याचार व अन्याय का पारा चरम पर। ऐसी निक्कमी निष्ठुर सरकार के मुखिया को तुरंत बर्खास्त करना चाहिये।

आपको बता दे की इस मामले से पहले भी हाथरस वाले मामले में योगी सरकार से कांग्रेस इस्तीफा मांग चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...